- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कमिश्नर एवं कलेक्टर ने आधा दर्जन गांवों का किया सघन दौरा, खेतों में जाकर किसानी एवं फसलों की हालात का लिया जायजा ।
कमिश्नर एवं कलेक्टर ने आधा दर्जन गांवों का किया सघन दौरा, खेतों में जाकर किसानी एवं फसलों की हालात का लिया जायजा ।
बिलासपुर। कमिश्नर डॉ.संजय अलंग ने आज कलेक्टर सौरभकुमार के साथ मस्तुरी विकासखण्ड के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसलों एवं खेती-किसानी के ताजा हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों के साथ खेतों तक पहुंचकर फसलों एवं कृषि कार्यों का अवलोकन किया। किसानों एवं कृषि मजदूरों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि गत दो-तीन दिनों में अंचल में बारिश होने से बंद पड़े कृषि कार्य फिर से शुरू हुए हैं। फिर भी गांव में उपरी क्षेत्र में पानी की कमी के कारण खेत सूखने शुरू हो गये हैं ।
मैदानी अधिकारियों को किसानों के सम्पर्क में रहने दिए निर्देश
कमिश्नर ने आज मस्तुरी के ग्राम पेण्डरी, रिस्दा, हिर्री, देवगांव, खुड़ूभांठा और पाराघाट सहित अनेक ग्रामीणों का सघन दौरा किया। उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को अल्प वर्षा वाले क्षेत्रों का हर रोज दौरा कर किसानों को हरसंभव सहयोग करने कहा है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नजरी आनावारी तैयार करने के निर्देश भी दिये हैं। हिर्री एवं रिस्दा में बिजली की अत्यधिक कटौती की जानकारी किसानों द्वारा दिये जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को दो दिनों में स्थित सुधारने के निर्देश दिये हैं। डॉ. अलंग ने पाराघाट में आयोजित राजस्व शिविर का भी अवलोकन किया। राजस्व संबंधी विभिन्न कामों से आये हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हाल-चाल पूछा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसई पी.के.आनंद, एसडीएम पंकज डाहिरे, कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी.हथेश्वर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी साथ थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
