- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में उत्साह का माहौल, समूह की दीदीयों ने कलेक्टोरेट परिसर में सजाया पंडाल, झण्डा खरीदकर किया स्टॉल का शुभारंभ ।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में उत्साह का माहौल, समूह की दीदीयों ने कलेक्टोरेट परिसर में सजाया पंडाल, झण्डा खरीदकर किया स्टॉल का शुभारंभ ।
बिलासपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष स्व सहायता समूह की दीदीयों के द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर में सम्मानपूर्वक फहरेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में इस अभियान को सफल बनाने की पूरी तैयारी चल रही है। जिले की 40 महिला स्व सहायता समूह की महिलाओें द्वारा 15 हजार झण्डे तैयार किये जा रहे है। आज से समूह की महिलाओं ने जिला कार्यालय में झण्डों की बिक्री के लिए स्टाल लगाया है। महापौर रामशरण यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने महिलाओं से झण्डा खरीदा और उनका हौंसला बढ़ाया। महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के नागरिकों से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की है ।
महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने

महापौर रामशरण यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा इस साल आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी की सहभागिता पर जोर दिया। जिला कार्यालय के परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सेल्फी जोन भी बनाया गया है ।
कलेक्टोरेट में समूह की दीदीयों ने सजाया पंडाल -

कलेक्टारेट में नारी शक्ति स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा झण्डों की बिक्री के लिए पंडाल सजाया है। स्टॉल में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी तिरंगा खरीद सकते है ।

Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
