- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर के गोकने नाले में बह गया बालक, तीन दोस्त नहाने के दौरान लगे थे डूबने, दो किसी तरह तैर कर बाहर निकल आये, घटना के 24 घंटे बाद पुलिस और गोताखोर कर रहे शव की तलाश ।
बिलासपुर के गोकने नाले में बह गया बालक, तीन दोस्त नहाने के दौरान लगे थे डूबने, दो किसी तरह तैर कर बाहर निकल आये, घटना के 24 घंटे बाद पुलिस और गोताखोर कर रहे शव की तलाश ।
बिलासपुर। पिछले 4 दिनों में 7 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है । जिस वजह से इलाके के सभी नदी नाले उफान पर है । इस दौरान कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को मुंगेली के आगर नदी में एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को बिलासपुर के गोकने नाले में भी एक बालक बह गया, जिसकी खबर शनिवार को निकल कर सामने आई। घुरु अमेरी गोकुलधाम में रहने वाले 3 बच्चे गोकने नाले में नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव के चलते तीनों डूबने लगे, जिनमें से किसी तरह तैर कर बाहर आया और उसने पास ही मौजूद झाड़ी की डंगाल की मदद से दूसरे दोस्त को बाहर निकाला, लेकिन इसी बीच उनके साथ मौजूद वीर सिंह डांगी पिता सतनाम सिंह डांगी बह गया ।
इस घटना से बच्चे डर गए और उन्होंने काफी समय तक मामले को छुपा कर रखा, लेकिन जब इसकी जानकारी हुई तो फिर सकरी पुलिस को सूचना दी गई। सकरी पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है, लेकिन इन दिनों गोकने नाले में बहाव बहुत तेज है और 24 घंटे में बच्चा बह कर दूर निकल गया होगा इसलिए पुलिस और गोताखोर टीम के लिए भी चुनौती बड़ी है। इस बीच पुलिस और प्रशासन ने सभी को आगाह किया है कि कोई भी नदी नाले में उतरने की गलती ना करें, इससे उन्हें जान का खतरा हो सकता है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
