- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ।
बिलासपुर। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह जिला स्तरीय समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। कलेक्टर सौरभ कुमार ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और परेड का प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण में कलेक्टर सौरभ कुमार ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मंच संचालन भी बेहतर ढंग से हो सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि इस बार भी समारोह में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
