नगर पालिका में नाली निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी का मामला, ठेकेदार ने वार्ड नंबर 14 में नाली निर्माण और उसे ढंकने के लिए जो स्लेब बनाये उसमे लोहे की छड़ डालने के बजाये बांस का टुकड़ा डाल कर ढलाई कर दी ।

feature-top

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर नैला नगर पालिका में नाली निर्माण में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है, ठेकेदार ने वार्ड नंबर 14 में नाली निर्माण और उसे ढकने के लिए जो स्लेब बनाये उसमे लोहे की छड़ डालने के बजाये बांस का टुकड़ा डाल कर ढलाई कर दी मामले का खुलासा तक हुआ जब एक कुत्ता स्लेब के ऊपर चलाते चलते स्लेब टूटने से नाली में गिर गया, और मोहल्ले के लोगो ने बांस की ढलाई का विडिओ वाइरल कर दिया, इस मामले में नगर पालिका ने ठेकेदार के खिलाफ करवाई शुरु कर दिया है, जांजगीर नैला नगर पालिका में नाली निर्माण कार्य किस तरह हो रहा है उसका खुलासा हुआ है, निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार कर ठेकेदार ने लोगो की जान के साथ खिलवाड़ कर दिया, वार्ड क्रमांक 14 में वासु कन्ट्रक्शन ने 5 लाख 79 हजार रूपये की लागत से नाली निर्माण शुरू की, और 107 मीटर नाली बनाने के बाद ऊपर स्लैब ढलाई की, लेकिन इस स्लैब में जब कुत्ता चला तो ढलाई के साथ कुत्ता नाली में गिर गया, और गड़बड़ी का खुलासा हुआ, और मामले की शिकायत नगर पालिका के सीएम ओ हुए अध्यक्ष से की गई । 

नाली निर्माण में हुए गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर नगर पालिका के सी ऍम ओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया और आज प्रेजिडेंट इन कोंन्सिल की बैठक में ठेकेदार के खिलाफ करवाई की गई, और वासु कन्ट्रकशन को नगर पालिका में मिले सभी कार्य को निरस्त कर दी ही और इस परिषद के कार्यकाल 2 साल तक किसी तरह के काम नहीं देने का फैसला लिया है, इसके अलावा ठेकेदार को गुणवत्ता हिन नाली स्लैब निर्माण को तोड़ कर फिर से गुणवत्ता युक्त बनाने और ठेकेदार से 15 प्रतिशत की राशि कटौति करने का निर्णय लिया है, जांजगीर नैला नगर पालिका का निर्माण कार्य का खुलासा होने के बाद नगर पालिका के अधिकारी और जिम्मेदार इंजिनियर की गैर जिम्मेदाराना रवैया और ठेकेदार के साथ सांठ गाँठ की ओर इशारा करता है लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार लोग इस ममेल में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर मामले की इति श्री करने की तैयारी में है और इंजिनियर को क्लीनचिट दे रहे है ।

feature-top
feature-top

Popular News