दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में DRG के 11 जवान शहीद, CM बघेल बोले- नहीं बख्शेंगे ।

feature-top

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। IED ब्लास्ट कर नक्सलियों ने 11 जवानों की जान ले ली है। इस हमले पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हमला छत्तीसगढ़ के अरनपुर में हुआ। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 10 जवान और एक ड्राइवर की जान गई है। इस हमले के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हमले के बाद दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई है। इस हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया है। भूपेश बघेल ने नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में नक्सल अब अंतिम दौर पर है। उन पर नकेल कसी जा रही है ।

feature-top
feature-top
feature-top

Popular News