- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- चुनाव कराने मतदान दलों का रेंडमाइजेशन से हुआ गठन ।
चुनाव कराने मतदान दलों का रेंडमाइजेशन से हुआ गठन ।
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों के गठन का कार्य संपन्न हुआ। एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से दल गठित किए गए। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न हुआ। प्रथम रेंडमाइजेशन में चुनाव में काम करने वाले कर्मचारी चयनित किए गए थे। अभी दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन से मतदान दल बनाए गए। विधानसभा वार दल बनाए गए हैं। टीम के सदस्यों को अभी यह नहीं पता कि उन्हें किस बूथ में मतदान कराने जाना है। यहां तक वे आपस में परिचित भी नहीं हैं। सामग्री वितरण के समय ही उन्हें बूथ बताकर रूट चार्ट के अनुरूप रवाना किया जाएगा। एनआईसी के तकनीकी निदेशक अरविंद यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने रेंडमाइजेशन की कार्रवाई पूर्ण की। मतदान दलों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, चुनाव पर्यवेक्षक आरके राय भी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
