- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- SECL के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनिर समेंत 5 लोगों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार, रात के अंधेरे में कर रहे थे बड़ा कांड ।
SECL के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनिर समेंत 5 लोगों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार, रात के अंधेरे में कर रहे थे बड़ा कांड ।
कोरबा। SECL के असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनिर समेंत 5 लोगों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांचों अधिकारी रात के अंधेरे में पुलिस का सायरन लगाकर भारी वाहनों से जबरन वसूली कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और पांचों अधिकारी और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की है। उसने बताया कि वह ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। देर रात लगभग 3ः15 बजे ढेलवाडीह बायपास के पास बोलेरो वाहन क्रमांक CG 12 BG 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गयी। इसके बाद गाड़ी से 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी पेपर की मांग की। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद भी उन लोगों ने चालक से अवैध तरीके से पैसों की मांग करने लगे। पैसा नही देने पर चालक को जेल भेजने की धमकी भी दी गयी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक से उसके पास रखे 2000 रूपये नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए। उधर इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तड़के ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी गयी ।
मौके से पुलिस ने अवैध वसूली में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कि गिरफ्त में आये पांच आरोपियों में 4 एसईससीएल के कर्मी और अधिकारी है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की ढेलवाडीह कोयला खदान में मुकेश केशरवानी की पोस्टिंग असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश केशरवानी अपने सहकर्मी अभिषेक मीणा, विकास मीणा और हर प्रसाद पटेल के साथ मिलकर रात के अंधेरे में भारी वाहन चालको से अवैध तरीके से गाड़ियों की जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे। इस ग्रुप में एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश केशरवानी के साथ ही इंजीनियर और कम्पयूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत अन्य तीन कर्मी शामिल थे। जबकि दिलीप यादव प्राईवेट वाहन चालक है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उधर इस घटना की जानकारी के बाद से एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन भी आरोपी बने कर्मियों पर एक्शन ले सकती है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
