- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू, PMGSY के अधिकारी और इंजीनियर लगातार कर रहे है मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग ।
शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू, PMGSY के अधिकारी और इंजीनियर लगातार कर रहे है मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग ।
बिलासपुर। शहर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। PMGSY के अधिकारी और इंजीनियर लगातार मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने विशेष अभियान चला रखा है। विभागीय मंत्री विजय शर्मा के आदेश पर प्रमुख अभियंता के.के.कटारे ने पूरे प्रदेश की सड़कों के शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में PMGSY की सड़कों का मरम्मत शुरू हो गया है। बिलासपुर संभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विशेष संधारण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों सड़कों की मरम्मत हो चुकी है जबकि कई सड़कों की मरम्मत की जा रही है ।
अभी तक कछार से पेंडरवा, गतौरी से सेमरताल के अलावा सेवार से उमरिया समेत कई मार्गों पर पैचवर्क का कार्य पूर्ण हो चुका है। मरम्मत के कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दियांग्य है। जिले की कई अन्य PMGSY के सड़कों की पहचान कर टूट फूट को दूर किया जा रहा है। कई गांवों के ग्रामीण को सड़क मरम्मत के बाद राहत मिली है। आपको बता दें करीब एक महीना पहले विभाग के प्रमुख अभियंता के.के.कटारे ने बिलासपुर संभाग का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति देखकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर एक एक स़ड़कों का मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के बाद विशेष पखवाड़ा अभियान चलाकर बिलासपुर जिले की सभी पीएमजीएसवाय सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। जल्द ही सभी सड़कों का पैचिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शासन के आदेशानुसार अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों पर विशेष अभियान के तहत कार्य को अंजाम दिया जाएगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
