सड़क हादसा में SECL के दो कर्मचारियों की मौत, दो की हालत गंभीर, कार अनियंत्रित होकर 25 फिट गहरी खाई में गिरी ।

feature-top

कोरबा। एक सड़क हादसे में SECL के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चारों कर्मचारी कार में सवार होकर सूरजपुर जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर 25 फिट गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर चार लोग कोरबा जिले के कुसमुंडा से सूरजपुर श्रीनगर कोटपटना जा रहे थे। कार में गणेश प्रजापति (35), रुद्रेश्वर गोड़ (35), बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति सवार थे। इस दौरान बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटना स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए ।

दोनो को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक गणेश प्रजापति SECL कुसमुंडा में सीपीएल विभाग में काम करता है, जबकि दूसरा मृतक रुद्रेश्वर गोंड SECL के केबल विभाग में पदस्थ है। सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। जबकि घटना में वाहन में फंसे शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलकर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है ।

feature-top
feature-top

Popular News