- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शहर के समाजसेवी अभिनव तिवारी के जन्मदिन पर शामिल हुए चरण दास महंत ।
शहर के समाजसेवी अभिनव तिवारी के जन्मदिन पर शामिल हुए चरण दास महंत ।
बिलासपुर। शहर के समाजसेवी अभिनव तिवारी के जन्मदिन का आयोजन उनके चाहने वालो ने बड़े उत्साह और सादगी के साथ किया, वही इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत मुख्य रूप से उपस्तिथ रहें। तिवारी के जन्मदिन कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व शामिल हुए, इस अवसर पर डॉ. महंत ने अभिनव तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा अभिनव तिवारी जैसे युवा समाज में बदलाव लाने की दिशा में प्रेरणा स्रोत हैं उनका हर सामाजिक कार्य में आगे आना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद प्रशंसनीय है। ज्ञात हो कि तिवारी ने समाजसेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, गरीबों की मदद हो या शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, तिवारी हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते नजर आते हैं ।
तिवारी का मानना है कि भगवान और परिवार के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह उस काबिल हैं और यदि उनकी छोटी सी मदद किसी को आगे बढ़ने का सही दिशा दे सकती हैं तो यह उनका सौभाग्य है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रश्मि सिंह, मोहित केरकेट्टा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह, अमित तिवारी, महेश दुबे, धीरेंद्र बाजपाई, अधिवक्ता लक्की यादव, महेंद्र गंगोत्री सहित शहर के गणमान्य नागरिक लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सामाजिक कार्यों के लिए उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
