- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक गिरफ्तार ।
शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक गिरफ्तार ।
बिलासपुर। शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी निगरानी बदमाश है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि एक युवक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19.01.2025 को डियूटी छुटने के बाद रात में 09.05 बजे अपने घर पैदल आ रहा था। नर्मदा किराना स्टोर पानी टंकी के पास पहुंचा था कि रास्ते में जैकी एंथोनी ने उसे रोककर शराब पीने के लिये पैसा का मांगा। पैसा देने से इंकार करने पर जैकी एंथोनी मा-बहन की गंदी गंदी गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगा। आरोपी से अपने आपको छुडाकर जब वह भागने लगा तो उसने सडक से पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। रिपोर्ट अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी जैकी एंथोनी को घेराबंदी कर पकडकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्रआर 397 फूल सिंह बर्डे आर. मुरली भार्गव, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा ।
नाम आरोपीः- 1. जैकी एंथोनी पिता जार्ज एंथोनी उम्र 35 वर्ष सा. इंदिरा कालोनी तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग. ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
