- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर-एसपी ने ली एनकॉर्ड समिति की बैठक, नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाने निर्देश ।
कलेक्टर-एसपी ने ली एनकॉर्ड समिति की बैठक, नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाने निर्देश ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कोटपा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में सीएमएचओ को नशा मुक्ति केन्द्रों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नशे के खिलाफ वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। कलेक्टर ने विश्वविद्यालयों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने कुलपतियों को पत्र लिखने कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को भी कहा कि सभी छात्रावासों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही समय-समय पर छात्रावासों की जांच भी की जाए ।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
